Friday, 21 June 2019

मॉडिफाइड SIV युक्त इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव

मॉडिफाइड इलेक्ट्रिक लोको में आजकल स्टेटिक कनवर्टर , आर्नो के बदले लगाया गया है। यह 180 KVA का होता है। यह एक स्टेटिक यंत्र है। जो इनपुट में ऑक्सीलियरी ट्रांसफार्मर से 780/830 VOLT सिंगल फेज सप्लाई लेता है। और आउटपुट में 415 V 3 फेज की सप्लाई देता है।
इसके मुख्यतः तीन भाग होते है।
1. रेक्टिफायर यूनिट  2. DC लिंक  3. इनवर्टर यूनिट
DJ सर्किट ब्रेकर बन्द होने के बाद स्टेटिक कनवर्टर के रेक्टिफायर/इन्वर्टर यूनिट को TRIGGERING PULSE सिग्नल प्राप्त होता है।  DJ बन्द होने के बाद पहले 5 सेकंड तक यह सेल्फ चेक मोड में रहता है। और अगले 5 सेकंड तक वोल्टेज रेगुलेट करता है। यानी स्टेटिक कनवर्टर से 3 फेज 415 वोल्ट A.C की सप्लाई 10-12 सेकंड के बाद मिलती है। जिससे इनवर्टर यूनिट से जुड़ा सेंसर ऑपरेट होता है। जिसके कारण QCON रिले ENERGIES होता है। रिले QCON ENERGIES होकर अपना NCI (नॉर्मल क्लोज्ड इंटरलॉक) , LSCHBA शाखा से हटा लेता है। कुछ ही समय मे BA(बैटरी) चार्जिंग शुरू हो जाती है। और रिले QV61 अपना NCI(नॉर्मली क्लोज्ड इंटरलॉक) , LSCHBA शाखा से हटा लेता है। और अंत मे LSCHBA की लैंप बुझ जाती है।

SIV के चालू (ON) होने के दो संकेत है।
1. ड्राइविंग डेस्क पर LSCHBA की लैंप का बुझना।
2. SIV असेंबली के अंदर लगे हुए फैन का चलना।

यदि किसी कारण से स्टेटिक कनवर्टर SIV ऑन नही होता है तो LSCHBA की लैम्प जलती रहती है तब इस अवस्था मे SIV तीन बार प्रयास लेती है। यदि तीनो प्रयास में SIV स्टार्ट नही होती है तो चतुर्थ प्रयास में इसका SIV ट्रिप स्टेटस सेंसर ऑपरेट होकर रिले QSIT को ENERGIES करा देता है। रिले QSIT ENERGIES होकर अपना NCI(नॉर्मली क्लोज्ड इंटरलॉक)  MTDJ शाखा से हटाकर DJ ट्रिप करा देता है। इसतरह SIV अपना सुरक्षा स्वयं कर लेता है। 

Monday, 10 June 2019

👍 इनकम टैक्स में राहत होम ऋण में कैसे प्राप्त करे

आपने घर बनाने के लिए अगर बैंक से लोन लिया है तो इसके लिए चुकाने वाले मासिक किस्त में कुल 2 लाख रुपये तक के ब्याज पर आपको Income Tax कानून के सेक्शन 24B के तहत आयकर में राहत मिलती है.
इसी तरह घर की मरम्मत आदि के लिए 30 हजार रुपये तक के लोन पर भी आपको Income Tax में छूट मिलती है।


यदि आपने होम ऋण 01 अप्रैल 1999 के बाद लिया हो तो नीचे लिखे गए शर्ते को पूर्ण करते/करती हो आप 1,50,000 रुपये तक कु छूट पाने के लिए योग्य है। 

1. ऋण रहवासी (निवास के लिये) मकान बनाने के लिए और खरीदने के लिए लिया हो।
2. ऋण जिस वितीय वर्ष लिया गया हो उस वर्ष के तीन वर्षों के अंदर मकान बनना चाहिए या खरीद हो जाना चाहिए।
3. यदि ऋण लेने वाले रहवासी(निवासी) घर  निर्माण करने,मरम्मत खरीदने और नवीनीकरण करने के लिए 01 अप्रैल,1999 से पूर्व लिया हो तो अर्जित ब्याज पर 30,000 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते है। 
4. ऋण लेने वाले रहवासी(निवासी) मकान मरम्मत  और नवीनीकरण करने के लिए 01 अप्रैल,1999 के बाद लिया हो तो अर्जित ब्याज पर 30,000 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते है। 

नोट:- होम लोन के लिए आयकर रिटर्न में धारा 80C और 24B के अंतर्गत लिया जा सकता है। 
आयकर अधिनियम 80C के अंतर्गत होम ऋण के प्रिंसिपल रिपेमेंट (मूल धन के वापसी) पर अधिकतम 1,50,000 रुपये तक कि राशि छूट में हो सकती है। 
एक पूर्ण वितीय वर्ष में होम ऋण की प्रिंसिपल रिपेमेंट की राशि की जानकारी आपको आपका ऋण देने वाला बैंक देगा। यदि आप ऑनलाइन बैंकिंग करते है बैंक स्टेटमेंट पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
★★इनकम टैक्‍स एक्‍ट के सेक्‍शन 80 सी के तहत आप होम लोन के प्रिंसिपल अमाउंट पर टैक्‍स छूट क्‍लेम कर सकते हैं। इसके तहत आप अधिकतम 1.5 लाख तक टैक्‍स छूट ले सकते हैं। प्रिंसिपल अमाउंट के पेमेंट पर आप तभी टैक्‍स छूट क्‍लेम कर सकते हैं जब आपको घर का कब्‍जा मिल जाए। इसी तरह से अगर आप होम लोन लेकर घर बनवा रहे हैं तो आप प्रिंसिपल लोन अमाउंट पर तभी टैक्‍स छूट क्‍लेम कर पाएंगे जब घर का कंसट्रक्‍शन पूरा हो जाए। 
** आयकर अधिनियम की धारा 24 B के अंतर्गत होम ऋण के अर्जित ब्याज पर अधिकतम 1,50,000 रुपये तक कि छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Thursday, 30 May 2019

👍 हॉउस रेंट के छूट का लाभ इनकम टैक्स में प्राप्त करे



भारतीय निवासी मकान/फ्लेट का किराया अदा कर रहे हैं तो आयकर अधिनियम की धारा 10 (13ए) एवं 80 जीजी के तहत कुछ शर्तों का पालन कर निर्धारित सीमा तक टैक्स छूट का लाभ ले सकते हैं।

इस छूट का लाभ न सिर्फ सेलेरिड बल्कि सेल्फ इम्पलॉइड (प्रोफेशनल/बिजनेसमैन)भी उठा सकते हैं।
इस छूट को निम्न दो वर्गों में बाँटा जा सकता है:-
1. हाऊस रेंट अलॉउंस मिलने की स्थिति में- यदि व्यक्तिगत करदाता सेलेरिड है एवं उसे हाऊस रेंट अलॉउंस की राशि  प्राप्त होता है तो आयकर अधिनियम की धारा 10(13ए) के तहत निम्नलिखित में से जो भी कम हो, छूट प्राप्त की जा सकती है-
*नियोक्ता से प्राप्त वास्तविक हाऊस रेंट अलॉउंस :- A***/- अथार्त जितना HRA पूरे साल का सैलरी में मिला है।
इसके बाद उपरोक्त राशि  A***/-  में से निम्नलिखित में से जो सबसे कम हो उसे घटाना है।
A. वास्तविक हाउस रेंट की राशि जो नियोक्ता (कंपनी) से प्राप्त हुई है।
B.अदा किए गए किराए(रेंट की राशि जी आपने मकान मालिक को अदा की) में से सेलेरी (बेसिक+डीए) का 10 प्रतिशत घटाने पर प्राप्त राशि :- B***/-
C. बेसिक सेलेरी का 50 प्रतिशत (मेट्रो सिटी में रहने की दशा में) या बेसिक सेलेरी का 40 प्रतिशत (नॉन मेट्रो सिटी में रहने की दशा में):- C***/-
उपरोक्त तीनो राशि मे से जो मिनिमम Amount होगा उसे यहाँ पर लिखे :- NT***/-
यही राशि NT***/- HRA का है । इसमें टैक्स नही लगेगा।
और  वह राशि A***/-  -  NT***/- = T***/- बचेगा । इस पर टैक्स लगेगा।
यदि किसी कर्मचारी को HRA नही मिल रहा है फिर भी वह किराये के मकान में राह रहा है और किराये अदा कर है। उसे 80GG सेक्शन में डिडक्शन करना है।
इनकम टैक्स रिटर्न्स ऑनलाइन फॉर्म में कहाँ दिखाना है ?
10(13A) :- यदि HRA मिल रहा है तब
80GG :- यदि HRA नही मिल रहा है तब
यदि एक वितीय वर्ष में 1 लाख रुपए से ज्यादा हाउस रेंट की राशि मकान मालिक को दे रहे है। तो मकान मालिक का पैन की आवश्यकता है।
यदि आप अपने माता पिता के घर मे रहते है और आपको कंपनी से HRA मिल रहा है तो अपने माता पिता से रेंटल एग्रीमेंट करना पड़ेगा। और माता-पिता को ऑनलाइन या चेक के माध्यम से किराये की राशि अदा करनी है। माता-पिता अपने इनकम टैक्स रिटर्न्स भरते समय इस राशि को इनकम सोर्स के रूप में दिखाना पड़ेगा।

Sunday, 26 May 2019

पेंटोग्राफ उठाने की कार्यविधि

पेंटोग्राफ

इलेक्ट्रिक लोको की छत पर दो पेंटो क्रमशः PT1 और  PT2 लगी रहती है। पेंटो OHE से सिंगल फेज करंट को कलेक्ट करके सर्किट ब्रेकर (DJ) तक पहुँचाती है। इसलिए इसे करेंट कलेक्टर कहते है। दोनों पेंटो आपस मे रूफ बार की सहायता से सीरीज में जुड़े रहते है। प्रत्येक पेंटो असेंबली लोको की छत पर चार बेस इंसुलेटर पर माउंट रहती हैं। 
ZPT(पेंटोग्राफ की चाभी)
पेंटो ग्राफ का नियंत्रण ZPT स्विच के द्वारा होता है। ZPT दोनो कैब में ड्राइवर डेस्क पर लगी रहती है। ZPT के मुख्यतः तीन पोजीशन होते है।  
1, 0 एवं 2 । ZPT स्विच को ऑपरेट करने के लिए ZPT Key का प्रयोग किया जाता है। किसी भी कैब से ZPT Key को नंबर 1 पर रखने पर पिछला पेंटो उठता है। ZPT Key को नंबर 2 पर रखने पर अगला पेंटोग्राफ उठेगा। 
पेंटोग्राफ उठाने की कार्यविधि
पेंटोग्राफ उठाने के लिए VEPT इलेक्ट्रो न्यूमेंटिक वाल्व का energise होना और RS/BV टैंक में पर्याप्त हवा का प्रेशर (6.5kg /cm२) होना आवश्यक है। 

VEPT जो इलेक्ट्रो न्यूमैटिक वाल्व है के वायर में इलेक्ट्रिक कनेक्शन ZPT के द्वारा दिया जाता है। इसके साथ ही VEPT वाल्व में न्यूमैटिक प्रेशर बेबी कंप्रेशर(MCPA) के द्वारा दिया जाता है। ये दोनों  
कार्य होने पर ही VEPT वाल्व पूर्णरूपेण कार्य करेगा।
जब  ZPT Key को '0' पर रखा जाता है तो VEPT वाल्व De-energise हो जाता है। लेकिन ZPT key को  '1' पर या '2' पर रखा जाता है तो  VEPT वाल्व energise हो जाता है। 

VEPT वाल्व में इलेक्ट्रिक कनेक्शन देने से पूर्व निम्नलिखित शर्तो की जांच करेंगे।
1. 90-110 Volt
2.फ्यूज CCPT सही होना चाहिए। (लूज़ नही होना)
3. BPEMS या HLS ऑन होना चाहिए।

अब बेबी कंप्रेशर (MCPA) चलाएंगे, इसके लिए निम्न कार्यविधि अपनायेगे।
(1.) बैटरी स्विच (HBA) को 1. नंबर पर करके ZUBA द्वारा बैटरी वोल्टेज देखेगे। जो 90-110 Volt होना चाहिए।
(2.) ZCPA-1 पर करके MCPA(बेबी कंप्रेशर) चलाएंगे- और RS/PR(रिजर्वायर टैंक) का प्रेशर 8-10 Kg/cm२ बनायेगे।
(3.) BL- अनलॉक करके LSDJ, LSCHBA, LSGR, LSB का जलना देखेंगे।
(4.) अब LSDJ जलना देखकर , ZPT(पेंटोग्राफ की चाभी) को 1 या 2 पर करके पेंटोग्राफ उठायेगे। 6-10 सेकंड में 3 चरणों मे पेंटोग्राफ उठना चाहिए।

नोट:- ZPT(पेंटोग्राफ की चाभी) 0 पर करने पर 10 सेकंड में 3  चरणों मे पेंटो गिरना चाहिए। 3 सेकंड में कांटेक्ट वायर छोड़ना चाहिए।

Tuesday, 23 April 2019

ऑनलाइन रेलवे स्मार्ट मेडिकल कार्ड की रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

स्मार्ट रेलवे मेडिकल कार्ड के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है जिसके द्वारा सभी कार्यरत कर्मचारियों , पेंसनधारक और उनके योग्य आश्रितों का एक अलग मेडिकल कार्ड ऑनलाइन निर्गत किया जा सकता है। इस मेडिकल कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर्मचारियों, पेंशनधारकों द्वारा किया जाना है। आवश्यक जांच और प्रशासन के द्वारा एप्रूव्ड होने के बाद स्मार्ट मेडिकल कार्ड ऑनलाइन निर्गत किया जायेगा। इस स्मार्ट मेडिकल कार्ड का उपयोग अस्पतालों में किया जा सकता है।
रेलवे करीब 70 लाख स्मार्ट कार्ड जारी करेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कर्मचारियों को यह कार्ड एक यूनिक नंबर के साथ देंगे। अभी रेलवे कर्मचारियों का मेडिकल कार्ड राशनकार्ड की तरह बना हुआ है। इसमें पहले पेज पर पेंशनर का नाम व उसकी फोटो लगी होती है। दूसरे पेज में आश्रितों का विवरण लिखा होता है। जरूरत पड़ने पर जिस कर्मचारी के नाम से कार्ड बना है उसे मौजूद रहना पड़ता है। डायरी व कार्ड का स्थान लेगा उम्मीद स्मार्ट कार्ड : डायरी व कार्ड के रुप में रेलवे कर्मचारियों को रेलवे अस्पतालों में इलाज मिलता है। कर्मचारी को रेलवे द्वारा एक और डायरी जारी की जाती है, जिसमें कर्मचारी व परिवार के सदस्यों की फोटो लगी होती है। रेलवे से अनुमोदित निजी अस्पताल में भी इलाज के लिए लाल कार्ड को साथ ले जाना पड़ता है। अब स्मार्ट योजना को यूएमआईडी(उम्मीद) नाम देकर शुरु किया जा रहा है। जो वेब व मोबाइल आधारित स्वास्थ्य सेवा योजना होगी। इसमें कर्मचारी को एक यूनिक नंबर वाला स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। जिसे दिखाकर रेलवे का कोई भी कर्मचारी और उसका परिवार देशभर में रेलवे के अस्पतालों इलाज करवा सकेंगे।
इसके लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन निम्नलिखित चरणों मे किया जा सकता है।
प्रथम चरण:- सबसे पहले डेस्कटॉप या लैपटॉप से किसी भी ब्राउज़र में गूगल सर्च इंजन को ओपन करेंगे।
(क) गूगल सर्च बॉक्स में https://umid.digitalir.in लिख कर सर्च करेगें।
(ख) इसके बाद Umid। Indian Railways का वेबसाइट दिखेगी। जिसे क्लिक करने पर इसका वेबसाइट खुल जाएगी। जो निम्न तरह से होगी।
 
(ग) इसमे Registerd Here पर क्लिक करेगें। 
उसके बाद निम्न ऑप्शन आएगा।
(घ) यदि आप कार्यरत कर्मचारी है तो employee ऑप्शन पर क्लिक करें नही तो पेन्शनर है तो pensioner पर क्लिक करें। इसके बाद निम्न मेनू खुल जाती है।

(ङ) इसमे तीन महत्वपूर्ण जानकारी देनी होती हैं। 
१. P. F नंबर २.पैन नंबर ३. जन्म तिथि
ये जानकारी देने के बाद VALIDATE DETAIL पर क्लिक कीजिए। इसके बाद निम्नलिखित ऑप्शन आएगी।

(च) इसमें मोबाइल नंबर देनी पड़ती है। OTP आएगी जिसे VALIDATE करना पड़ेगा। और अपना एक पासवर्ड स्वयं बनाना पड़ेगा। पासवर्ड 6 डिजिट से कम अंक का नही होना चाहिए।
नोट:- ये सभी प्रक्रिया डेक्सटॉप या लैपटॉप में ही हो सकता है।
नोट:- एक बार रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निम्न यूआरएल https://umid.digitalir.in/web/ 
पर किसी सर्च इंजन में टाइप करके लॉगिन कर ले। 

इसके बाद initiate application पर क्लिक करके पूरे फॉर्म को भरे। 
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म भरने का प्रोसेस पूर्ण करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले पूरा विवरण एक बार पुनः जांच कर ले। जांचने के लिए पीडीएफ के रुप मे पूरे फॉर्म को डाऊनलोड कर सकते है। 
फॉर्म में फ़ोटो, पहचान पत्र, हस्ताक्षर(स्वयं), पुराना मेडिकल कार्ड का jpeg फॉर्मेट के रूप में अपलोड करना होगा।

Friday, 22 March 2019

पत्तागोभी में कीड़ा

पत्तागोभी में यह किस प्रकार का कीड़ा है? काफी बारीकी से अन्वेषण करने पर दिखता है।

WDG4 DIESEL LOCO POWER DISTRIBUTION

 इंजन स्टार्ट होते ही मेन बैंक सापट के गियर से चाल लेकर Auxiliary जनरेटर का आमेचर घूमना शुरू कर देता है जो स्वंय के बनाये गये करन्ट से इसकी ...