पेंटोग्राफ
इलेक्ट्रिक लोको की छत पर दो पेंटो क्रमशः PT1 और PT2 लगी रहती है। पेंटो OHE से सिंगल फेज करंट को कलेक्ट करके सर्किट ब्रेकर (DJ) तक पहुँचाती है। इसलिए इसे करेंट कलेक्टर कहते है। दोनों पेंटो आपस मे रूफ बार की सहायता से सीरीज में जुड़े रहते है। प्रत्येक पेंटो असेंबली लोको की छत पर चार बेस इंसुलेटर पर माउंट रहती हैं।
ZPT(पेंटोग्राफ की चाभी)
पेंटो ग्राफ का नियंत्रण ZPT स्विच के द्वारा होता है। ZPT दोनो कैब में ड्राइवर डेस्क पर लगी रहती है। ZPT के मुख्यतः तीन पोजीशन होते है।
1, 0 एवं 2 । ZPT स्विच को ऑपरेट करने के लिए ZPT Key का प्रयोग किया जाता है। किसी भी कैब से ZPT Key को नंबर 1 पर रखने पर पिछला पेंटो उठता है। ZPT Key को नंबर 2 पर रखने पर अगला पेंटोग्राफ उठेगा।
पेंटोग्राफ उठाने की कार्यविधि
पेंटोग्राफ उठाने के लिए VEPT इलेक्ट्रो न्यूमेंटिक वाल्व का energise होना और RS/BV टैंक में पर्याप्त हवा का प्रेशर (6.5kg /cm२) होना आवश्यक है।
VEPT जो इलेक्ट्रो न्यूमैटिक वाल्व है के वायर में इलेक्ट्रिक कनेक्शन ZPT के द्वारा दिया जाता है। इसके साथ ही VEPT वाल्व में न्यूमैटिक प्रेशर बेबी कंप्रेशर(MCPA) के द्वारा दिया जाता है। ये दोनों
कार्य होने पर ही VEPT वाल्व पूर्णरूपेण कार्य करेगा।
जब ZPT Key को '0' पर रखा जाता है तो VEPT वाल्व De-energise हो जाता है। लेकिन ZPT key को '1' पर या '2' पर रखा जाता है तो VEPT वाल्व energise हो जाता है।
VEPT वाल्व में इलेक्ट्रिक कनेक्शन देने से पूर्व निम्नलिखित शर्तो की जांच करेंगे।
1. 90-110 Volt
2.फ्यूज CCPT सही होना चाहिए। (लूज़ नही होना)
3. BPEMS या HLS ऑन होना चाहिए।
अब बेबी कंप्रेशर (MCPA) चलाएंगे, इसके लिए निम्न कार्यविधि अपनायेगे।
(1.) बैटरी स्विच (HBA) को 1. नंबर पर करके ZUBA द्वारा बैटरी वोल्टेज देखेगे। जो 90-110 Volt होना चाहिए।
(2.) ZCPA-1 पर करके MCPA(बेबी कंप्रेशर) चलाएंगे- और RS/PR(रिजर्वायर टैंक) का प्रेशर 8-10 Kg/cm२ बनायेगे।
(3.) BL- अनलॉक करके LSDJ, LSCHBA, LSGR, LSB का जलना देखेंगे।
(4.) अब LSDJ जलना देखकर , ZPT(पेंटोग्राफ की चाभी) को 1 या 2 पर करके पेंटोग्राफ उठायेगे। 6-10 सेकंड में 3 चरणों मे पेंटोग्राफ उठना चाहिए।
नोट:- ZPT(पेंटोग्राफ की चाभी) 0 पर करने पर 10 सेकंड में 3 चरणों मे पेंटो गिरना चाहिए। 3 सेकंड में कांटेक्ट वायर छोड़ना चाहिए।
No comments:
Post a Comment