Friday, 5 July 2019

👍 फीडिंग पावर सर्किट इलेक्ट्रिक लोको


25 KV 50 Htz AC सप्लाई OHE(ओवर हेड एक्सटेंशन) के कांटेक्ट वायर से लोको के पेंटो रूफ बार के द्वारा DJ(ACB) एयर ब्लास्ट सर्किट ब्रेकर या VCB ( वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) तक आती है। जब DJ को बंद अथार्त क्लोज्ड किया जाता है। तो AC की सप्लाई मेन ट्रांसफार्मर में चली जाती है।
मेन ट्रांसफार्मर एक ऑटो ट्रांसफार्मर होता है। जिसमे सिंगल बाइंडिंग होती है। और इसमें 'O' सहित 32 टेप्स होते है। यह ट्रांसफार्मर एक अल्युमिनियम से बने टैंक में स्थित होते है। इस टैंक में तापरोधी और कुचालक तेल भरा होता हैं। ट्रांसफार्मर ऑयल को Forced Air cooling method के द्वारा ठंडा किया जाता है। ट्रांसफार्मर ऑयल को ठंडा रखने के लिए इस ऑयल को एक पंप (MPH) के द्वारा रेडियेटर में CIRCULATE (घुमाया) जाता है। जहाँ इसे ब्लोअर (MVRH) के द्वारा ठंडा किया जाता हैं।
ट्रांसफार्मर टैंक में निम्नलिखित 5 वाइंडिंग होती है।
1. ऑटो ट्रांसफार्मर (TFWA) 33 टेप्स के साथ
2. ट्रैक्शन ट्रांसफार्मर की प्राइमरी वाइंडिंग (TFP)
3. ट्रेक्शन ट्रांसफार्मर की सेकंडरी वाइंडिंग संख्या-1(TFP-1)
4. ट्रेक्शन ट्रांसफार्मर की सेकंडरी वाइंडिंग संख्या-2 (TFP-2)
5. ट्रांसफार्मर की ऑक्सीलियरी वाइंडिंग (TFWA)
ट्रांसफार्मर वाइंडिंग से बिजली की सप्लाई प्रदान करने या प्राप्त करने के लिए बुशिंग का उपयोग किया जाता है,जो ट्रांसफार्मर टैंक पर स्थित रहता है।
ट्रांसफार्मर टैंक पर स्तिथ कुछ मुख्य बुशिंग निम्नलिखित है।

1. A0 - यह bushing ट्रांसफार्मर टैंक पर MVRH (ट्रांसफार्मर टैंक के आयल को ठंडा करने वाली ब्लोअर मोटर) के ठीक नीचे लगी रहती है। इसके द्वारा मेन ट्रांसफार्मर (TFWR) तथा TFP प्राइमरी वाइंडिंग को अर्थ किया जाता है।

2. A33 - इसे रूफ बुशिंग भी कहा जाता है। इसके द्वारा MAIN TRANSFORMER (TFWR) को सर्किट ब्रेकर DJ/VCB से हाई वोल्टेज की सप्लाई प्राप्त होती है। यह SMGR के बगल में ट्रांसफार्मर टैंक पर स्तिथ है।
3. यह भी एक प्रकार की बुशिंग है। इस बुशिंग के द्वारा TFP प्राइमरी वाइंडिंग को हाई वोल्टेज सप्लाई मिलती है। यह PHGR के बगल में ट्रांसफार्मर टैंक पर स्तिथ है।
4. A0-A1 और A7-A8 :- इस बुशिंग के द्वारा TFP-1 और TFP-2 की बिजली की सप्लाई प्राप्त होती हैं। यह MPH के बगल में ट्रांसफार्मर टैंक पर स्तिथ है।

फीडिंग पावर सर्किट में निम्नलिखित उपकरण रहते है।
(1.)PT-1   (2.)HPT1+2   (3.)ET1+2 रूफ बार  (4.) DJ/VCB सर्किट ब्रेकर , TFILM (सेफ्टी रिले QLM का टांसफार्मर), सेफ्टी रिले QLM, HOM, मेन ट्रांसफार्मर, GR(ग्रेज़ुएटर) TFP
PT-1 और PT-2 (पेंटोग्राफ):- यह एक करंट कलेक्टर है जो  OHE में प्रवाहित 25 KV से करंट की सप्लाई कलेक्ट कर DJ/VCB (सर्किट ब्रेकर) के बंद रहने पर TFWR (मेन ट्रांसफार्मर) को रूफ बुशिंग (A-33) के माध्यम से पहुँचाती है। PT-1 और PT-2 लोको की छत पर 4 बेस इंसुलेटर पर लगा है।
HPT-1 और HPT-2 :- यह पेंटो असेम्बली के पास लगा रहता है। दिखने में रूफ बार की तरह लगता है। इसे पेंटो का ग्राउंडिंग स्विच कहते है। इसकी मदद से PT को इलेक्ट्रिकली आएसोलेट किया जाता है।
रूफ बार :- यह धातु का बना हुआ बेलनाकार उपकरण है। जो इंसुलेटर पर लोको की छत पर लगी रहती है। इसी के द्वारा या माध्यम से विधुत धारा DJ/VCB सर्किट ब्रेकर तक जाती है।
सर्ज अर्रेस्टर ET-1 और ET-2
ET-1 :- यह लोको की छत पर लगा रहता है। इसे सर्ज अरेस्टर या लाइटिंनिंग अर्रेस्टर भी कहा जाता है। ये DJ/VCB की खुली अवस्था मे और पेंटो की बंद अवस्था मे DJ/VCB सर्किट ब्रेकर के ऊपर अथार्त पहले के उपकरणों की सुरक्षा करता है। इसका स्पार्क गैप 180-210 mm तक होता है।
ET-2 :- इसे सर्ज अर्रेस्टर फ़ॉर एक्सेस OHE सप्लाई कहते है। ET-2 DJ बंद होने के बाद सर्विस में आता है। ET-2 स्पार्क गैप 70-90 mm होता है।

No comments:

Post a Comment

WDG4 DIESEL LOCO POWER DISTRIBUTION

 इंजन स्टार्ट होते ही मेन बैंक सापट के गियर से चाल लेकर Auxiliary जनरेटर का आमेचर घूमना शुरू कर देता है जो स्वंय के बनाये गये करन्ट से इसकी ...