Wednesday, 7 October 2020

विद्यार्थियों की पढ़ाई अब दूरदर्शन पर


     ***बिहार सरकार की नई पहल***

छठी से आठवीं और 11वीं तथा 12वीं के विद्यार्थी कर सकेंगे 4 मई ,20 से क्लास दूरदर्शन पर

बिहार के शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन पर बुक किया गया है 2 घंटे का समय 75 लाख और बच्चों की दूरदर्शन से होगी पढ़ाई।

** 20 अप्रैल ,20 से ही दूरदर्शन पर चल रहीं कक्षाएं*** 

01 लाख 35 हजार प्रति घंटा के लिए भुगतान करना है।

लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंदी के बीच अब राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से बारहवीं तक के बच्चे 'मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय' के तहत पढ़ाई कर सकेंगे। नौवीं और 10वीं कक्षा के बच्चों के लिए 20 अप्रैल से ही डीडी बिहार पर डिजिटल पढ़ाई की व्यवस्था लागू है। छठी, सातवीं, आठवीं तथा 11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए भी 4 मई से ई-कंटेट के माध्यम से पठन-पाठन प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों की पांच

कक्षाओं में नामांकित करीब 75 लाख बच्चों की पढ़ाई आरंभ हो जाएगी।

गौरतलब हो कि मंगलवार को केन्द्रीय मानव-संसाधन विकास मंत्री को भी बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने ने बच्चों के लिए ई-कंटेंट के माध्यम से की गयी पढ़ाई की व्यवस्था की जानकारी दी थी।

शिक्षा विभाग के बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के कक्षा 6,7 एवं 8 कक्षा 11 वीं और 12वीं के बच्चों के लिए एक घंटे का दूरदर्शन पर अपना समय ( टाइम स्लॉट ) बूक हो गयी है।

विस्तृत योजना राज्य परियोजना के तहत होगी। बीईपी की राज्य कार्यक्रम शिक्षा विभाग के बिहार निदेशक संजय कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को शिक्षा परियोजना परिषद के कक्षा 6, 7,8 एवं कक्षा 11 वीं और 12 वीं के लिए भी दूरदर्शन पर अपना समय बुक कर किया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह के अनुसार मध्य विद्यालयों के तीन कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक घंटा की पढ़ाई एवं 11वीं और 12 वी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक घन्टे की बिहार शिक्षा की पढ़ाई 'मेरा दूरदर्शन, मेरा-विद्यालय' के अंतर्गत होगी। बी ई पी के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी के मुताबिक तैयारियां पूरी हो गयी हैं।

रिपीट टेलीकास्ट भी होगा

किरण कुमारी ने बताया कि बीईपी दूरदर्शन को प्रति घंटा बुकिंग के लिए एक लाख 35 हजार रुपये का भुगतान करेगा। हालांकि दूरदर्शन ने दो घंटै रिपीट टेलीकास्ट का समय मुफ्त दिया है। शाम तीन से पांव बजे तक 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई का रिपीट टेलीकास्ट भी होगा।

  बीईपी के एसपीओ रविशंकर सिंह ने बताया कि रोजाना अलग- अलग विषयों की घंटी दूरदर्शन पर लगेगी। बीईपी की कोशिश है कि पाठ को अप्रैल-मई के सिलेबस के मुताबिक निर्धारित किया जाय। यूनिसेफ ने इसमें तकनीकी सपोर्ट किया है। छह से आठ व 11वीं और 12वीं के लिए कंटेट बीईपी के पास खुद के हैं।

सोमवार से रोजाना दूरदर्शन पर हमारी कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। फिलहाल नौवीं तथा 10वीं के बच्चों के लिए 11 से 12 बजे एक घंटे की पढ़ाई हो रही है। 4 मई से कक्षा छठी से आठवीं के बच्चों के लिए सुबह 9 से 10 बजे , जबकि कक्षा 11 और 12 के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक (एक घंटे) की कक्षा चलेगी। 



No comments:

Post a Comment

WDG4 DIESEL LOCO POWER DISTRIBUTION

 इंजन स्टार्ट होते ही मेन बैंक सापट के गियर से चाल लेकर Auxiliary जनरेटर का आमेचर घूमना शुरू कर देता है जो स्वंय के बनाये गये करन्ट से इसकी ...